नहीं दूंगा, जो करना है कर लो', सिलेंडर मांगने पर एजेंसी मैनेजर ने युवक के साथ की हाथापाई, दर्ज हुई शिकायत
मैनेजर ने युवक को धमकी देते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करने की कोशिश की
दिनेश चौधरी की रिपोर्ट
शहडोल (मध्य प्रदेश): प्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत और डिलीवरी में हो रही देरी अब विवादों का कारण बनने लगी है। ताजा मामला शहडोल जिले के जयसिंहनगर का है, जहां एक एचपी गैस एजेंसी (अमझोर) पर सिलेंडर की जानकारी लेने पहुंचे युवक के साथ मैनेजर द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक अभिजीत कुमार यादव जब अपनी बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न मिलने की शिकायत लेकर एजेंसी पहुंचे, तो वहां हंगामा खड़ा हो गया।
युवक का आरोप है कि उसे सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज तो मिल गया था, लेकिन असल में गैस नहीं दी गई थी। जब उसने इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाना शुरू किया, तो मैनेजर अपना आपा खो बैठा। वीडियो में मैनेजर को साफ तौर पर यह कहते सुना जा सकता है कि, 'तू वीडियो बना, तुझे जहां भेजना है भेज दे, मैं तुझे गैस नहीं दूंगा। मैनेजर ने युवक को धमकी देते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करने की कोशिश की।
पीड़ित ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
अभिजीत यादव के अनुसार, जब उन्होंने सिलेंडर मिलने का समय पूछा, तो मैनेजर ने न केवल बदतमीजी की बल्कि कैमरा नीचे करने का दबाव बनाते हुए मोबाइल छीनने और हाथापाई करने लगे. पीड़ित युवक ने इस घटना की लिखित शिकायत जयसिंहनगर थाने में दर्ज कराई है। युवक ने घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंप दिया है।
घटना ने गैस वितरण प्रणाली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें आ रही हैं, जहां समय पर डिलीवरी न होने के कारण एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो रही है। इस घटना ने एक बार फिर गैस वितरण प्रणाली और एजेंसी प्रबंधकों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
swatantra prabhat Infrastructure Development UP Balrampur Nagar Palika Development CC Road Construction Balrampur DUDA Balrampur Project Dhirendra Pratap Singh Dhiru Balrampur Municipal Council UP Urban Development News Drain Construction Balrampur Balrampur City Development Nagar Palika Project UP बलरामपुर नगरपालिका विकास सीसी रोड निर्माण बलरामपुर नाली निर्माण योजना डूडा योजना बलरामपुर डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू नगर परिषद बलरामपुर नई बस्ती वार्ड निर्माण तुलसी पार्क वार्ड सड़क


Comments