नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
रेल कर्मचारी एक अप्रैल को काला दिवस मनाएंगे - मनोज पांडे
रेल कर्मचारियों की पत्नियाँ एवं बच्चे भी करेंगे विरोध
ब्यूरो प्रयागराज- न्यू पेन्शन स्कीम (एन पी एस ) के विरोध में इण्डियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन(IREF) ने एक अप्रैल को भारतीय रेलवे के सभी जोनो एवं उत्पादन इकाइयों में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है | उक्त जानकारी देते हुए इण्डियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन के महामंत्री मनोज पाण्डेय ने बताया की फेडरेशन की कोर कमेटी ने इण्डियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नर सिंह कुमार की अध्यक्षता सपन्न हुई वर्चुअल मीटिंग में नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेन्शन स्कीम (NMOPS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु से विचार-विमर्श करने के बाद एक अप्रैल को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है |
रेल कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर ही काला फीता बांध कर NPS/UPS गो बैक पुरानी पेन्शन बहाल करो, निजीकरण भारत छोडो का नारा लगा कर अपना विरोध दर्ज कराते हुए काला दिवस मनाएंगे | रेल कर्मचारियों की पत्निया एवं बच्चे भी एन पी एस/यू पी एस वापस जाओ पुरानी पेन्शन बहाल करो के नारे को बुलन्द कर अपना विरोध दर्ज कराएँगे | इण्डियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन एवं नार्थ सेन्ट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के महामंत्री कामरेड मनोज पाण्डेय ने कहा कि पुरानी पेन्शन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य का आधार है हक़ है हमारा हम इसे लेके रहेंगे चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े|
कामरेड ने कहा कि नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेन्शन स्कीम (NMOPS ), इण्डियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन (IREF )एवं फ्रन्ट अगेंस्ट एन पी एस इन रेलवे (FANPSR )के नेतृत्व में देश के सभी कर्मचारी एक साथ मिलकर पुरानी पेन्शन की माँग कर रहे है और अब एकजूट होकर राष्ट्र व्यापी आन्दोलन करने को तैयार है | फेडरेशन की कोर कमेटी के वर्चअल मीटिंग में कामरेड नर सिंह कुमार, कामरेड मनोज पाण्डेय , कामरेड राजेन्द्र प्रसाद पाल , कामरेड कमल उसरी, कामरेड पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कामरेड संदीप तिवारी , कामरेड रमेश सिंह , कामरेड संजय तिवारी ,कामरेड नीलमपाण्डेय , कामरेड सुधा देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त किया |.
hindi news prayagraj प्रयागराज न्यूज पुरानी पेंशन योजना रेल कर्मचारी काला दिवस 1 अप्रैल काला दिवस एनपीएस विरोध रेलवे कर्मचारी आंदोलन मनोज पांडे IREF इंडियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन NMOPS आंदोलन NPS UPS विरोध Railway Employees Protest Old Pension Scheme NPS Protest India IREF Railway Union North Central Railway Workers Union Railway Protest News Employees Protest UP Prayagraj Railway News National Pension Scheme Protest


Comments