एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र की प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न

कैडेट्स ने दिखाया अनुशासन और सैन्य कौशल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में 15 यूपी बटालियन के कुशल नेतृत्व में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, जमुनीपुर परिसर में एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र के लिए कैडेट्स की प्रायोगिक परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में विभिन्न बटालियनों के कैडेट्स ने अनुशासन, दक्षता एवं सैन्य प्रशिक्षण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
 
इस प्रायोगिक परीक्षा में 1 यूपी सीटीआर, 2 यूपी आर्टी बैटरी, 6 यूपी गर्ल्स बटालियन तथा 17 यूपी बटालियन के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह, समर्पण और सैन्य गरिमा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा के दौरान कैडेट्स का मूल्यांकन ड्रिल, शस्त्र संचालन, मैप रीडिंग, कम्युनिकेशन एवं फील्ड क्राफ्ट जैसे विभिन्न सामरिक विषयों पर किया गया। कैडेट्स ने अपने प्रशिक्षण, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे परीक्षकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
 
इस अवसर पर 15 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल राहुल दुबे एवं 60 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल योगेंद्र चिनवान ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कैडेट्स के प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. कृपा शंकर यादव, प्रशिक्षक मयंक यादव सहित 15 यूपी बटालियन के अधिकारीगण—सूबेदार राजेंद्र कुमार (प्रशिक्षण जेसीओ), नायब सूबेदार अनिल सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें