चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां अलोप शंकरी देवी मंदिर में  भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मां अलोप शंकरी मंदिर में परम पूज्य जमुना गिरि जी महाराज का आशीर्वचन भी प्राप्त हुआ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनपद प्रयागराज स्थित मां अलोप शंकरी देवी मंदिर में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मुख्य कलाकार सुश्री मोनिका धर जी और उनकी टीम के द्वारा  देवी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। उनकी संगीतमयी प्रस्तुति से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मां अलोप शंकरी मंदिर में परम पूज्य जमुना गिरि जी महाराज का आशीर्वचन भी प्राप्त हुआ।
 
इसी क्रम में ललिता देवी मंदिर में मिशन शक्ति के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गायिका रीता देवी एवं उनकी टीम द्वारा देवी भजन गायन की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन, प्रयागराज द्वारा किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें