केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र में सांसद निधि से स्वीकृत 100 कार्यों का किया शिलान्यास

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री द्वारा सांसद निधि के अंतर्गत कुल 100 विकास परियोजनाएं स्वीकृत करायी गई ।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र  प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

हरदीप सिंह पुरी, सांसद राज्यसभा/केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, भारत सरकार द्वारा जनपद सोनभद्र में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की निधि से संस्तुत/स्वीकृत 100 विकास कार्यों का 3 करोड़ 94 लाख 40 हजार का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जनपद सोनभद्र से उनका गहरा रिश्ता है तथा यह जनपद उन्हें अपने घर जैसा प्रतीत होता है, उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए अत्यन्त प्रसन्नता का है तथा जनपद सोनभद्र के विकास की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है।

IMG-20260328-WA0089

लालगंज पुलिस को खुली चुनौती दे रहा सस्पेंड सफाईकर्मी और बहरूपिए 'प्रधान' का खूनी खेल Read More लालगंज पुलिस को खुली चुनौती दे रहा सस्पेंड सफाईकर्मी और बहरूपिए 'प्रधान' का खूनी खेल

केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने बताया कि आज शिलान्यास किये गये 64 कार्यों से जनपद के विकास को नई गति मिलेगी तथा जनपदवासियों के जीवन को अधिक सुखद एवं सुविधाजनक बनाने में योगदान प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र आकांक्षी जनपद होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में निरंतर योगदान दे रहा है।

घर में घुसकर चोरी करने वाला  चोर गिरफ्तार Read More घर में घुसकर चोरी करने वाला  चोर गिरफ्तार

IMG-20260328-WA0112

बेटे की लाश एंबुलेंस में और कफन लेने गया पिता हुआ 'गायब' Read More बेटे की लाश एंबुलेंस में और कफन लेने गया पिता हुआ 'गायब'

उन्होंने अधिकारियों एवं जनता के सहयोग से नीति आयोग की रैंकिंग में जनपद के प्रदर्शन की सराहना भी की। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री द्वारा सांसद निधि के अंतर्गत कुल 100 विकास परियोजनाएं स्वीकृत करायी गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से 31 सार्वजनिक सोलर पेयजल संयंत्र, 34 सोलर हाईमास्ट लाइट, 20 विद्युत हाईमास्ट लाइट, 06 विद्युतीकरण कार्य, 02 इंटरलॉकिंग कार्य, 02 सड़क/पुलिया, 04 विद्यालयों में भवन निर्माण तथा 01 ओपन जिम शामिल हैं।

IMG-20260328-WA0106

जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से जनपद के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा आमजन को व्यापक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जनपद को उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से निरंतर लाभ मिलता रहेगा। कार्यक्रम में नन्दलाल गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने जनपद सोनभद्र को गोद लेकर जनपद के विकास हेतु एक नई रूप रेखा तय की है जिसके माध्यम से गांवों को सार्वजनिक पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी, पेयजल की समस्या के निराकरण में काफी सहायता उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर उपस्थित जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी, श्रवण कुमार राय परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला समाज कल्याण विभाग ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा सहित कार्यदायी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार