राजनीति
घरेलू विवाद बना जानलेवा: पति के हमले में महिला की मौत
आरोपी हिरासत में
ब्यूरो प्रयागराज। झूसी थाना क्षेत्र स्थित चमनगंज मोहल्ले में घरेलू विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया, जहां पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े ने महिला की जान ले ली। 40 वर्षीय महिला स्वीटा की उसके पति हेमंत कुमार वर्मा द्वारा कथित रूप से सिर पर वार करने से मौत हो गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक, शादी के बाद से ही दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर से कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले गई। आरोप है कि इसी दौरान हेमंत कुमार वर्मा ने गुस्से में आकर पत्नी स्वीटा के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही झूसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। आरोपी पति हेमंत कुमार वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश
इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इतना गंभीर हो जाएगा।
swatantra prabhat prayagraj news हत्या का मामला स्वतंत्र प्रभात crime news prayagraj प्रयागराज समाचार झूंसी थाना पोस्टमार्टम रिपोर्ट पति पत्नी विवाद घरेलू विवाद पुलिस जांच प्रयागराज अपराध समाचार यूपी Jhunsi Prayagraj domestic dispute murder husband wife dispute case woman death Prayagraj Jhunsi police case Hemant Kumar Verma Sweeti murder case domestic violence UP महिला की मौत प्रयागराज झूसी क्राइम न्यूज घरेलू हिंसा मामला आरोपी पति हिरासत में महिला हत्या केस


Comments