डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की प्रथम बैठक संपन्न, लिए वादकारी भवन बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में कई महत्वपूर्ण लिए गये, नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश -

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की सत्र 2025 -26 प्रथम बैठक सम्पन हुआ । बैठक के क्रम में वादकारी भवन बनाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी के सदस्यों का परिचय कराया और नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इसी क्रम में पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।उपस्थित जनों में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ नागर एडवोकेट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट व संतोष कुमार यादव एडवोकेट तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे आशुतोष कुमार पटेल एडवोकेट व आशुतोष कुमार पांडेय एडवोकेट, सचिव प्रशासन वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट सचिव पुस्तकालय अभिषेक सिंह मौर्य व सचिव प्रशासन हरिद्वार एडवोकेट रहे।

IMG-20260325-WA0057

वार्षिक उत्सव में बच्चों ने मनभावन प्रस्तुतियां देकर किया आनंदित सांसद ने बच्चों को किया सम्मानित  Read More वार्षिक उत्सव में बच्चों ने मनभावन प्रस्तुतियां देकर किया आनंदित सांसद ने बच्चों को किया सम्मानित 

नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में मैं अपने सभी सहयोगी अधिवक्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और मैं आशा करता हूँ कि हम सभी मिलकर न्याय और कानून की रक्षा के लिए काम करेंगे।इस अवसर पर राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, विमल प्रसाद सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा, रामगुल्ली यादव,प्रदीप मौर्य, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार सिंह, मृगराज सिंह, कामता प्रसाद यादव, दसरथ यादव, सुदेश कुमार, सत्यम शुक्ला, रामप्रसाद यादव, राजकुमार पटेल, टीटू गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, रविंद्र पटेल आदि लोग उपस्थित रहे ।

बरेली क्षेत्र में तितलियों की घटती प्रजातियाँ: जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता चंचल श्रीवास्तव  Read More बरेली क्षेत्र में तितलियों की घटती प्रजातियाँ: जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता चंचल श्रीवास्तव 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें