राजनीति
पांच साल की बच्ची संग दुष्कर्म मामले मे 19 साल का युवक गिरफ्तार
आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया
बस्ती। बस्ती जिले केपैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान पड़ोसी युवक सुशील वर्मा (19) के रूप मे हुई। आरोप है कि शुक्रवार की शाम करीब 6ः30 खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को आरोपी उसके घर से 50 मीटर दूर झाड़ी में उठा ले गया था और मुंह दबाकर दुष्कर्म कर रहा था।
खोजते हुए बच्ची की मां के पहुंचने पर आरोपी भाग गया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मासूम की मां की तहरीर पर आरोपी युवक सुशील वर्मा पर पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। लेकिन इस तरह लोगों की मानवताएं गिर गई है की अबोध बच्चियों को नहीं छोड़ा जा रहा।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात basti news uttar pradesh crime news up crime news basti breaking news basti crime news swatantra prabhat basti news basti rape case Basti Police Action Breaking Crime News UP यूपी क्राइम न्यूज crime news india Swatantra Prabhat crime news स्वतंत्र प्रभात बस्ती Swatantra Prabhat UP news minor girl rape Basti Paikolia Basti news POCSO Act Basti child rape case UP Basti police arrest minor abuse case SC ST Act Basti स्वतंत्र प्रभात क्राइम न्यूज़ बस्ती दुष्कर्म मामला पैकोलिया थाना बस्ती मासूम बच्ची दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट बस्ती आरोपी गिरफ्तार बस्ती child abuse case India


Comments