कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 पशु तस्कर गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

एक पीकप वाहन में कुल 03 राशि गोवंश बरामद, तस्करों के हौसले पस्त

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात

कोन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में गो तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा दिनांक 20.03.2026 को चांची कला पुलिया के पास मझगवां से एक अदद पीकप वाहन में लादकर वध हेतु ले जा रहे 03 राशि गोवंश बरामद कर मौके से 03 गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे इन गोवंशों को चोपन, जुगैल थाना क्षेत्र से खरीदकर झारखण्ड से व्यापारियों के माध्यम से वध हेतु पश्चिम बंगाल भेजते थे तथा वहाँ उँचे दामों पर विक्रय करते थे।

इस सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त ओम प्रकाश पुत्र बिफन खरवार निवासी पटवध थाना चोपन जिला सोनभद्र उम्र -30बर्ष ,सुदर्शन राम पुत्र कल्लन राम निवासी पटवध टोला मुरैया थाना चोपन जिला सोनभद्र उम्र -34 बर्ष , उमेश राम पुत्र रिवन राम निवासी रेडिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र – उम्र -41 बर्ष , के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा गया।अभियुक्तों के पास से एक अदद पिकप वाहन संख्या -UP64 BT 0260 में कुल 03 राशि गोवंश बरामद किया गया।

गोरखपुर ग़ोला में नायब तहसीलदार उरुवा की कोर्ट में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट,; Read More गोरखपुर ग़ोला में नायब तहसीलदार उरुवा की कोर्ट में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट,;

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार