पालतू कुत्ते को भगाने पर तांडव: दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को लाठी-डंडों से पीटा

हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गोला गोकर्णनाथ खीरी। जनपद लखीमपुर के मन्नू गंज में मामूली विवाद ने हिंसक रूपले लिया। पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार लगाई है।कस्बा गोला के मोहल्ला मन्नू गंज में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ महज एक पालतू कुत्ते को घर के सामने से हटाने को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
 
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मन्नू गंज निवासी शफीक खां के पुत्र अफरोज ने मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे अपने घर सामने बैठे एक कुत्ते को वहां से हटा दिया था। आरोप है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर पड़ोस में रहने वाला इस्लाम अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ अफरोज की दुकान पर धमक पड़ा। दबंगों ने "हमारे कुत्ते को क्यों भगाया? कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
 
विरोध करने पर हमलावर दुकान के भीतर घुस गए और लात-घूंसों व डंडों से अफरोज की पिटाई शुरू कर दी।घर में घुसकर किया हमला, पीड़ित पक्ष का कहना है कि शोर सुनकर जब मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए तो हमलावर वहां से हट गए, लेकिन कुछ ही देर बाद इस्लाम ने फोन करके 8-10 अन्य साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने शफीक खां के घर में धावा बोल दिया और वहां मौजूद उनके अन्य पुत्रों—फिरोज और नफीस—को बुरी तरह मारा पीटा।
 
मोहल्ले में दहशत का माहौल पीड़ित शफीक खां ने बताया कि इस्लाम के पालतू कुत्ते पहले भी मोहल्ले के कई बच्चों को काट चुके हैं, जिससे लोग डरे रहते हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने पीड़ितों को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। कार्रवाई की मांग की है, पीड़ित परिवार ने कोतवाली गोला में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता है और अब उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें