आईएमए कानपुर का टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 21 व 22 मार्च को 

प्रतियोगिता में कुल 5 टीमें – फार्च्यून हास्पिटल, अहाना हास्पिटल, कनिष्क हास्पिटल ट्यूलिप हास्पिटल एवं रिजेंसी हास्पिटल भाग ले रही हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर।आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा आईएमए के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह प्रेस वार्ता आगामी “आईएमए टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट”, जो 21 एवं 22 मार्च 2026 को कानपुर क्लब में आयोजित होना प्रस्तावित है, के संबंध में आयोजित की गई।प्रेस कॉन्फ्रेंस को आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव प्रो. डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. अर्चना भदौरिया (चेयरपर्सन, स्पोर्ट्स सब कमेटी), डॉ. विशाल सिंह (वित्त सचिव), डॉ. विकास श्रीवास्तव (क्रीड़ा सचिव), डॉ. विनीत रस्तोगी (सह क्रीड़ा सचिव) एवं डॉ. दीपक श्रीवास्तव (कोऑर्डिनेटर) द्वारा संयुक्त रूप से संबोधित किया गया। इस अवसर  पर  सभी टीमों के ऑनर और कैप्टेंस भी उपस्थित रहे।
 
प्रतियोगिता में कुल 5 टीमें – फार्च्यून हास्पिटल, अहाना हास्पिटल, कनिष्क हास्पिटल ट्यूलिप हास्पिटल एवं रिजेंसी हास्पिटल भाग ले रही हैं तथा इस प्रतियोगिता में महिला चिकित्सकों की भी टीम भाग लेगी जो इसे अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक एवं आकर्षक बनाती हैं। यह प्रतियोगिता 21 व 22 मार्च को दो दिन चलेगी।आईएमए पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता है, बल्कि चिकित्सकों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने सभी सदस्यों, खिलाड़ियों एवं परिवार जनों  से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

About The Author

Post Comments

Comments