थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र के नेतृत्व में शिवरतनगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

शिवरतनगंज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई  दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में  थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा यूपी गैंगेस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त मनोज उर्फ रामदत्त पुत्र सुरेश निवासी उजेहनी मजरे रस्तामऊ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
 
गिरफ्तारी के संबन्ध में थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी पर जिसके विरुद्ध जनपद अमेठी के थाना मोहनगंज व शिवरतनगंज पर डकैती, चोरी व गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग पंजीकृत है। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा 25,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था ।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार