फुटबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम रेड टीम बनी चैंपियन
वेलोसिटी 4-0 से विजई रही
प्रतापगढ़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच की मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया, उद्घाटन मैच वेलोसिटी फुटबॉल एकेडमी और प्रतापगढ़ फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया,जिसमें वेलोसिटी 4-0 से विजई रही। वेलोसिटी के राजेश कुमार एवं मोहम्मद समीर ने दो-दो गोल किए।
मल्हूपुर मांधाता एवं रामनगर लालगंज के मध्य मैच हुआ,कांटे की टक्कर में रामनगर लालगंज ने 2-1 से विजय प्राप्त की। रामनगर लालगंज की ओर से लव कुश कोरी ने दो गोल किया। पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम रेड और वेलोसिटी फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। कड़ी टक्कर में 2-1से विजई रही आदिल एवं नारायण ने एक एक गोल किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ब्लू और रामनगर लालगंज के मध्य खेला गया, जिसमें लव कुश ने 1 गोल से टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मैच स्टेडियम रेड और रामनगर लालगंज के मध्य खेला गया, जिसमें काफी संघर्ष पूर्ण मैच हुआ।दोनों टीमें 1-1बराबरी पर रही।
फाइनल मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें स्टेडियम रेड ने रामनगर लालगंज को 3-1 से परास्त कर जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बना।विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी ने पुरस्कृत किया एवं खिलाड़ियों को शुभ कामना प्रदान किया। मैच के मुख्य निर्णायक रोमी विकास जिगर, आर्यन, फुटबॉल कोच बुद्ध प्रकाश ,मांधाता के खेल अध्यापक अजय कुमार रहे इस अवसर पर रामअंजोर ,जेपी यादव, लवली मिश्रा, निखिल राणा, श्याम कनौजिया उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन तेजस वैश्य ने किया।
स्वतंत्र प्रभात प्रतापगढ़ फुटबॉल प्रतियोगिता district football tournament Pratapgarh स्टेडियम रेड टीम चैंपियन stadium red team champion वेलोसिटी फुटबॉल एकेडमी velocity football academy match प्रतापगढ़ फुटबॉल क्लब pratapgarh football club रामनगर लालगंज टीम ramanagar lalganj football जनपद स्तरीय खेल आयोजन district level sports event पेनल्टी शूटआउट मैच penalty shootout final जिला क्रीड़ा अधिकारी district sports officer UP पूनम लता राज poonam lata raj sports खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश sports directorate Uttar Pradesh सेमीफाइनल मुकाबला football semifinal match फाइनल मैच परिणाम football final result खिलाड़ियों का सम्मान players award ceremony स्थानीय खेल खबर local sports news

Comments