बिस्कोहर में हुआ भव्य  होली मिलन समारोह का आयोजन

संचालक  राम नरेश पासवान ने किया, कार्यक्रम में वक्ताओं  ने  अपने  विचार व्यक्त किए।चैत्र मास में होली त्यौहार आपसी भाई चारे का सौहार्द व अमीरी गरीबी का भेदभाव नहीं देखने को मिलता है

Abhinav Shukla Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
सिद्धार्थनगर, 
 
 
नगर पंचायत बिस्कोहर बस स्टैंड पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम  नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉक्टर सतीश चंद द्विवेदी शामिल हुए ।
 
 
संचालक  राम नरेश पासवान ने किया, कार्यक्रम में वक्ताओं  ने  अपने  विचार व्यक्त किए।चैत्र मास में होली त्यौहार आपसी भाई चारे का सौहार्द व अमीरी गरीबी का भेदभाव नहीं देखने को मिलता है आपस में गले मिलकर जो एक दूसरे के  बीच  गिलवा शिकायत होती हैं वह  दूर होता हैं। 
 
 
होली का त्यौहार  सनातन धर्म का धरोहर है, होली का पर्व बड़े धुम धाम से मनाते हुए लोगों ने आपस में भाई चारा आपसी सौहार्द देखने को मिलता हैं।   होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सैकड़ों संख्या में लोग उपस्थित हुए।
 
 इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉक्टर, सतीश चंद्र द्विवेदी, चेयर मैन अजय गुप्ता,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अवनीश भाई , फतेहबहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मोनिका गुप्ता,जसवंत सिंह, सदा नंद शुक्ला, अनूप पांडेय, दीप नारायण त्रिपाठी, सरवन गिरि, विमल सिंह, कृष्णा मिश्रा, नृपेंद्र सिंह, बैजनाथ गुप्ता, अमित मिश्रा, राकेश शाहू, चंद्रकेश पाण्डेय, रवि सिंह, राम नरेश पासवान, विकास पाण्डेय वत्स, राज किशोर सोनी, राम सूरत विश्वकर्मा, खेमे राज यादव,राज मणि दुबे, कन्हैया वरुण, मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार