नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
चंदवा के माल्हन पंचायत में जंगली हाथी का कहर
52 वर्षीय ग्रामीण की मौत से इलाके में दहशत
चंदवा, झारखंड:- चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन पंचायत अंतर्गत भंडार टोला गांव में गुरुवार देर रात एक जंगली हाथी के अचानक गांव में घुस आने से अफरा-तफरी मच गई। हाथी के हमले में 52 वर्षीय ग्रामीण टीभरू गंझू (पिता- नंदा गंझू) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात जंगल से निकलकर एक अकेला जंगली हाथी भंडार टोला गांव में घुस आया।
हाथी को देखते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान टीभरू गंझू अचानक हाथी के सामने आ गए। गुस्साए हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में भी दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि हाथी काफी आक्रामक था और गांव के आसपास काफी देर तक घूमता रहा।
इसके बाद भंडार टोला सहित आसपास के चार–पांच गांवों के सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर मशाल और शोर-शराबे के सहारे हाथी को भगाने में जुट गए। ग्रामीणों के प्रयास से देर रात हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता मिली।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 40 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
मृतक के घर पर मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Jharkhand Breaking News Latehar News लातेहार समाचार Chandwa News Latest Jharkhand News जंगली हाथी का हमला Wild Elephant Attack Elephant Attack Jharkhand Jharkhand Elephant News चंदवा खबर Malhan Panchayat News भंडार टोला गांव Elephant Terror Jharkhand Human Elephant Conflict Forest Department Jharkhand वन विभाग झारखंड Villager Killed by Elephant Elephant Attack in Village Jharkhand Rural News Village Tragedy News Elephant Movement Jharkhand

Comments