नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अचानक वह ट्रैक्टर से गिर गए और पहिए के नीचे दब गए
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जांघ की हड्डी टूटने और पेशाब नली का फटना आया मृत्यु का कारण
बस्ती। बस्ती जिले में गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किसान गन्ना बेचकर घर आ रहे किसान की मृत्यु का कारण सामान्य नहीं था। वह हादसे का शिकार हुए थे और उसके बाद उन्हें घायल अवस्था में घर लाया गया था। जहां पर उनकी मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट हो गया है। गौर थाना क्षेत्र के अर्जुनवीरों गांव निवासी 65 वर्षीय राम दवन चौधरी रविवार को गांव के दो लोगों के साथ ट्रैक्टर से सोनहा थाना क्षेत्र के भिरिया में गन्ना बेचने के लिए गए थे। वहां से वापस आते समय कूपनगर में ।
साथ में जो लोग थे वह हादसे की सूचना घर वालों को देने के बजाय वहां उन्हें अकेले छोड़कर चले गए। शाम को जब राम दवन अपने घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। देर रात में वह घायल अवस्था में सड़क किनारे झाड़ियां में मिले थे। इसके बाद लोग उन्हें घर लेकर गए। जहां अगली सुबह अचानक उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट में जांघ की हड्डी टूटने, पेशाब नली फटने सहित अन्य कारणों से मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वह कैसे गिरे और उसके बाद जो उनके साथ दो लोग गांव के थे। वह क्यों उन्हें वहां छोड़कर भाग गए इसके कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांघ की हड्डी टूटने और पेशाब नली फटने सहित अन्य कारणों से मौत की पुष्टि हुई है।
स्वजन की तरफ से तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधि कार्रवाई की जाएगी। राम दवन चौधरी जिन दो लोगों के साथ गन्ना बेचने गए थे। वह गांव के यादव बिरादरी के बताए जा रहे है। ऐसे में यह मामला अब जातिगत और राजनीतिक रंग ले रहा है। दोनों तरफ से अलग अलग लोग जातिगत आधार पर पैरवी कर रहे है। एक पक्ष कार्रवाई की बात कह रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सुलह के पक्ष में है। फिलहाल पुलिस को तहरीर का इंतजार है।
Uttar Pradesh Local Report पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासा Basti News Update Gaur Thana Case Arjun Veeron Village Incident Tractor Accident Farmer Death Bhiriya Sonha Route Mishap Thigh Bone Fracture Cause Urinary Tract Rupture Finding Police Investigation Ongoing Santosh Kumar Statement Rural Crime Inquiry Sugarcane Sale Return Tragedy Caste Angle Debate

Comments