जनपद में 28 फरवरी को लगेगा वृहद रोजगार मेला
अम्बेडकर नगर।
उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष योजना "मिशन रोजगार" के अन्तर्गत जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला सेवायोजन कार्यालय अम्बेडकरनगर द्वारा 28 फरवरी 2026 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन देव इन्द्रावती पी०जी० कालेज कटेहरी अम्बेडकरनगर में पूर्वाह्न 10.00 बजे से होगा। उक्त रोजगार मेले में देश व प्रदेश के निजी क्षेत्र की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों इस जनपद के बेरोजगार पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को सेवायोजित करने हेतु प्रतिभाग करेंगी। मेले में 18 से 40 वर्ष तक आयु के कक्षा 10वीं/ 12वीं उत्तीर्ण व अन्य उच्चतर योग्यताधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। प्रत्येक बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन उपरान्त ही मेंले में प्रतिभाग कर सकते है।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अम्बेडकर नगर ने यह भी बताया कि मेले में प्रतिभाग करने हेतु कोई भी मार्ग व्यय/भत्ता नहीं दिया जाएगा।

Comments