डीएम के संभावित निरीक्षण के मद्देनजर साफ सुथरा दिखा ब्लॉक परिसर

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

बसखारी, अम्बेडकर नगर।

व्यवस्थाओं में सुधार एवं सुदृढ़ करने की नियत से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा लगातार कार्यालयों के निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बसखारी ब्लॉक के सभी पटलों एवं अनुभागों के निरीक्षण की संभावना जाहिर की गई थी। जिसके मद्देनजर खण्ड विकास अधिकारी बसखारी राघवेंद्र सिंह द्वारा निरीक्षण की पूरी तैयारी करवाई गई। ब्लॉक के सभी पटलों सहित पूरे परिसर की साफ सफाई करवाई गई। ब्लॉक परिसर योजनाओं से संबंधित बैनर इत्यादि भी लगवाए गए। निरीक्षण की सूचना पर अलग अलग पटल के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ डीसी एनआरएलएम भी ब्लॉक में मौजूद रहे।

IMG20260218150011_copy_1351x1013

बैंकिंग अवेयरनेस एवं कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन, बच्चों के कैरियर से संबंधित  साझा की गई जानकारियां Read More बैंकिंग अवेयरनेस एवं कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन, बच्चों के कैरियर से संबंधित साझा की गई जानकारियां

कतिपय कारणों से निरीक्षण का कार्यक्रम हुआ निरस्त

SSS परिवार की अनूठी पहल, व्यापार के साथ सेवा को बनाया जीवन का ध्येय Read More SSS परिवार की अनूठी पहल, व्यापार के साथ सेवा को बनाया जीवन का ध्येय

आज बुधवार को सायं 4 बजे ब्लॉक के सभी पटलों एवं अनुभागों के निरीक्षण की कार्ययोजना बनाई गई थी। परन्तु कतिपय कारणों से निरीक्षण कार्यक्रम निरस्त हो गया। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि आज बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तावित निरीक्षण की पूरी तैयारी कर ली गई थी। परन्तु कतिपय कारणों से जिला स्तर से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

अदालत का फैसला पॉक्सो एक्ट: दोषी पिता को कठोर उम्रकैद , डेढ़ लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद Read More अदालत का फैसला पॉक्सो एक्ट: दोषी पिता को कठोर उम्रकैद , डेढ़ लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद

Post Comments

Comments