पनियहवा के पथलेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

भोर से जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

खड्डा, कुशीनगर | शिव शम्भू सिंह

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा स्थित पथलेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर की पहली किरण के साथ ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लग गया। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा और पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जहां स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हनुमानगंज थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी पूरे समय भीड़ को नियंत्रित करते हुए शांति और व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मंदिर के महंत डॉ. सत्येंद्र गिरी ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन का प्रतीक पर्व है। इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना और जलाभिषेक से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया।

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित Read More बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें