संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
शिक्षक विधायक ने वित्तविहीन विद्यालयों को सवित्त करने की मांग की
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के विधान परिषद में मंगलवार को गोरखपुर अयोध्या क्षेत्र के शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार से वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतन देने की मांग की है।विधान परिषद में बोलते हुए विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए शिक्षकों को अनुदानित करना चाहिए।
उन्होंने कहा की वित्तविहीन शिक्षकों को वेतन न देना संविधान में वर्णित समानता के अधिकार का भी उलंघन है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार के लिए यह चिंता का विषय है। सरकार को 35 वर्षो से अधिक समय से प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय या वेतन प्रदान करना चहिए। शिक्षक विधायक द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों की गंभीर समस्या को सदन में उठने के लिए राम उजागिर पाण्डेय, अनिल मिश्र, विरेंद्र, अमित, जनार्दन आदि शिक्षको ने सराहना किया है।

Comments