खुनियांव ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय  के भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो वे आगे भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर,
 
जिले के खुनियाँव ब्लॉक परिसर में मंगलवार को रोजगार सेवकों ने  संघ के ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश मौर्या के अगवाई में  प्रदर्शन किया।  पिछले छह माह से रुके हुए बकाया मानदेय के भुगतान की मांग कर रहे थे। रोजगार सेवकों का आरोप है कि उन्हें नियमित रूप से मानदेय नहीं मिल रहा है, और अधिकांश का भुगतान अभी तक लंबित है।
 
रोजगार सेवकों ने बताया कि मानदेय के अभाव में उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का भरण-पोषण और दैनिक खर्च चलाना उनके लिए मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल बकाया मानदेय  की भुगतान की मांग की।
 
मामले की जानकारी मिलने पर इटवा के उपजिलाधिकारी कुणाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, रोजगार सेवकों का आरोप है कि उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया,
 
रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो वे आगे भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
 
इस मामले में खण्ड विकास विजय सिंह ने बताया कि नियमानुसार भुगतान किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें