राजनीति
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मचा कोहराम
लालगंज, प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि मायके पक्ष द्वारा घटना को हत्या को लेकर भी आरोपित करते देखा गया। लालगंज कोतवाली के देल्हूपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र यादव की पत्नी रीता 35 रविवार की रात कमरे के अंदर साड़ी का फंदा लगाकर झूल गयी। विवाहिता को फंदे पर झूलता देख परिजन आवाक रह गये।
मृतका के ससुराल पक्ष द्वारा घटना को आत्महत्या बताया गया। इधर मृतका के मायके पक्ष ने दहेज को लेकर इसे हत्या करार दिया है। मृतका का पति धर्मेन्द्र कारोबारी के सिलसिले में बाहर रहता है। वहीं विवाहिता की मौत से सात वर्षीय दीप्ति के सिर से मां का साया भी उठ गया। सूचना मिलने पर रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी विवेक यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया। घटना के बाबत प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments