सीडीओ ने ब्लाक बेलखरनाथधाम का किया निरीक्षण, शिकायत निस्तारण और साफ-सफाई का दिया निर्देश

विकास योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए-सीडीओ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा ने आज बाबा बेलखरनाथधाम विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संतोष कुमार सिंह तथा खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई के निर्देश के साथ मनरेगा, आवास योजना और स्थापना पटल सहित सभी योजनाओं की पत्रावलियों का अवलोकन किया गया।
 
उन्होंने खंड स्तर पर तैयार जन सूचना रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, डिस्पैच रजिस्टर, कैश बुक और ग्रांट रजिस्टर की भी जांच की और खंड विकास अधिकारी को सभी रजिस्टरों को शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार अद्यतन पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्राप्त शिकायतों का तीन कार्य दिवसों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और ग्राम में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें