कुशीनगर : मेलानगरी–बड़हरा मार्ग पर बड़हरा के उत्तरी छोर की पुलिया एक पार ध्वस्त, आवागमन संकट में

हादसे का खतरा बढ़ा — मरम्मत की आवश्यकता जताई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

दीनानाथ सैनी

बड़हरा  (कुशीनगर)। मेलानगरी से बड़हरा जाने वाले मुख्य PWD सड़क मार्ग पर बड़हरा के उत्तरी छोर पर स्थित पुलिया एक पार ध्वस्त होने से मार्ग की सुरक्षा पर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। यह पुलिया मार्ग का अहम भाग है और स्थानीय लोगों तथा आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए रोज़मर्रा की जरूरत का हिस्सा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया का एक हिस्सा पिछले दिनों ही कमजोर दिखाई देने लगा था और आज एक पार ध्वस्त हो गया, जिससे आवागमन करने वालों को भारी जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे की संभावना भी बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से त्वरित पुलिया मरम्मत की स्पष्ट मांग की है, जिससे आवाजाही सुरक्षित रूप से जारी रह सके और लोगों की जान-माल को होने वाले संभावित खतरे से बचा जा सके।

बसखारी पश्चिमी चौक को अटल चौक तो पूर्वी चौक को अम्बेडकर चौक के नाम से जाना जाएगा- ओमकार गुप्ता Read More बसखारी पश्चिमी चौक को अटल चौक तो पूर्वी चौक को अम्बेडकर चौक के नाम से जाना जाएगा- ओमकार गुप्ता

About The Author

Post Comments

Comments