कुदरहा ब्लॉक परिसर में युवक की पिटाई

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्तीजिले केकुदरहा विकासखंड के सहायक विकासखंड कार्यालय में प्रधान प्रतिनिधि और एक युवक के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। घटना से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी डरकर बाहर निकल आए। मारपीट में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार मामला ग्राम पंचायत मंझरिया से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि सामुदायिक शौचालय निर्माण के नाम पर फर्जी मास्टर रोल को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। 
 
इसी मुद्दे को लेकर प्रधान प्रतिनिधि शेरराम उर्फ भोलू और उनके पुत्र अंकित उर्फ राजकुमार का गांव निवासी विकास कुमार से सहायक विकासखंड कार्यालय में आमना-सामना हो गया। पूछताछ के दौरान कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।घायल पक्ष का आरोप है कि पिता-पुत्र ने लात-घूंसे से जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि विकास कार्यों को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट किए जाने से विवाद बढ़ा।
 
चौकी प्रभारी महेश कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ललंगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने भी बताया कि मामला संज्ञान में है और शिकायत का इंतजार किया जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें