थाना सोनहा पुलिस की बड़ी सफलता गुमशुदा तीन बालिकाएं मुंबई से सकुशल बरामद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केथाना सोनहा पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए गुमशुदा तीन बालिकाओं को मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डा. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम तुसैल से तीन बालिकाएं कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों की सूचना पर थाना सोनहा में उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के बल पर बालिकाओं की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया। 
 
इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेश सिंह की सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और मानवीय दृष्टिकोण की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।बरामदगी के बाद तीनों बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया के साथ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सफल अभियान से क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
 
थाना सोनहा पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि बस्ती पुलिस आमजन की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें