सोनभद्र: मॉल में पत्नी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

सोनभद्र।

 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक शॉपिंग मॉल उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब एक युवक की पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल की बताई जा रही है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पत्नी को देखते ही युवक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

कोन पुलिस को मिली सफलता, वारंटी अभियुक्त  गिरफ्तार Read More कोन पुलिस को मिली सफलता, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

वायरल वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हमला करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान मॉल में अफरा-तफरी मच गई और लोग तमाशबीन बने रहे। कई लोगों ने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बनाया।

सोनभद्र ओबरा के सुभाष चौराहे पर नर सेवा ही नारायण सेवा का अनूठा संकल्प, श्री राम सेवा समिति का खिचड़ी भंडारा जारी Read More सोनभद्र ओबरा के सुभाष चौराहे पर नर सेवा ही नारायण सेवा का अनूठा संकल्प, श्री राम सेवा समिति का खिचड़ी भंडारा जारी

मारपीट के दौरान एक महिला के हाथ पर चोट के निशान भी देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान दूसरी महिला ने उसे दांत से काट लिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मॉल में मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से दोनों को अलग कराया गया।

करिज्मा स्टार नाइट में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार आदित्य नारायण ने संगीत से बांधा शमां Read More करिज्मा स्टार नाइट में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार आदित्य नारायण ने संगीत से बांधा शमां

घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते तनाव और सोशल मीडिया पर वायरल होते निजी विवादों की तस्वीर पेश करती है।

About The Author

Post Comments

Comments