कानपुर में सब्बल व ईंट से कुचल कर पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार 

जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतका के पति द्वारा किसी ठोस वस्तु एवं ईंट से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 
कानपुर।
 
बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्रही गांव में साहबलाल नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सब्बल व ईंट से कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
                   पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि दिनांक 09.02.2026 को लगभग 10:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से थाना बर्रा को सूचना प्राप्त हुई कि बर्रा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कर्रही गांव में एक मकान के अंदर एक महिला की हत्या हो गई है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक बर्रा, उनकी टीम, फोरेंसिक टीम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
 
                जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतका के पति द्वारा किसी ठोस वस्तु एवं ईंट से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। महिला का शव घर के अंदर ही पड़ा हुआ मिला। घटनास्थल से सभी आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं तथा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
मृतका के दो बच्चे हैं, जो बाहर नौकरी करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। इस प्रकरण में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
प्रथम दृष्टया हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। अन्य तथ्यों की विस्तृत जांच की जा रही है। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें