नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जान लें ये बड़ा अपडेट
PM Kisan Yojana 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को अभी थोड़ा और धैर्य रखना पड़ सकता है। हालांकि, किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026 के बाद सरकार इस योजना को लेकर बड़ा अपडेट दे सकती है।
बजट के दिन जहां किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं होने की संभावना है, वहीं पीएम किसान योजना के लिए बड़े बजटीय आवंटन की उम्मीद भी जताई जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट के तुरंत बाद 22वीं किस्त को लेकर खुशखबरी मिल सकती है।
नवंबर 2025 में जारी हुई थी 21वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये (हर किस्त में 2,000 रुपये) सीधे उनके बैंक खाते में DBT के जरिए भेजे जाते हैं।
Read More हरैया में विकास विभाग का भ्रष्टाचार तथा गौशाला नाम पर करोड़ रुपया जा रहा अधिकारियों के जेब मेंअब तक किसानों को इस योजना के तहत 21 किस्तें मिल चुकी हैं। साल 2025 में किसानों को 19वीं किस्त फरवरी 2025, 20वीं किस्त अगस्त 2025, 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को मिल चुकी है। अब किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब आ सकती है 22वीं किस्त?
काफी समय से यह चर्चा थी कि जनवरी 2026 में 22वीं किस्त जारी की जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब सभी की निगाहें फरवरी 2026 पर टिकी हैं।
जानकारी के मुताबिक, 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद किसी भी दिन पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी की जा सकती है। पिछले वर्षों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो फरवरी में किस्त जारी होने की संभावना अधिक रहती है।
हालांकि, फिलहाल सरकार की ओर से 22वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। अगर किसी कारण से फरवरी में किस्त जारी नहीं होती है, तो मार्च 2026 की शुरुआत में इसके आने की संभावना और मजबूत हो जाती है।
ऐसे चेक करें 22वीं किस्त के लिए अपना नाम
सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
होमपेज पर Beneficiary List पर क्लिक करें
राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव का चयन करें
Get Report पर क्लिक करें
लिस्ट में अपना नाम चेक करें
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments