Haryana: हरियाणा में इन लोगों को जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले के गांव उमरी में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जी को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को उनकी जयंती की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के हित में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य में जो अनुसूचित जाति और जनजाति के परिवार पिछले 20 वर्षों से एक ही स्थान पर निवास कर रहे हैं, उन्हें मालिकाना हक देने के लिए सरकार विशेष पॉलिसी बनाकर रियायत प्रदान करेगी।

SC समाज के लिए ही खर्च होगा SC कंपोनेंट प्लान का पैसा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति कंपोनेंट प्लान के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग अब केवल SC समाज के कल्याण के लिए ही किया जाएगा। इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में आवश्यक प्रावधान लाकर इसे लागू किया जाएगा।

उमरी में बनेगा भव्य गुरु रविदास धाम

सीएम नायब सैनी ने यह भी घोषणा की कि कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में 5 एकड़ भूमि पर 124 करोड़ की लागत से गुरु रविदास धाम का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पहले चरण में 90 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह धाम सामाजिक समरसता और संत रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ाने का बड़ा केंद्र बनेगा।

उन्मादी भीड़ का ‘तालिबानी फरमान’के सामने बेबस पुलिस,22 घंटे तक बना रहा बंधक,पुलिस रही खामोश  Read More उन्मादी भीड़ का ‘तालिबानी फरमान’के सामने बेबस पुलिस,22 घंटे तक बना रहा बंधक,पुलिस रही खामोश 

बड़ी संख्या में नेता और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा और कृष्ण पंवार के अलावा विधायक रामकुमार कश्यप, भगवान दास कबीरपंथी, पवन खरखौदा, कृष्ण कुमार सहित कई विधायक उपस्थित रहे। वहीं अनुसूचित समाज के प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री बनवारी लाल, कंवरपाल गुर्जर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, पवन सैनी, कुलवंत बाजीगर, भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जयभगवान शर्मा डीडी सहित अनेक वरिष्ठ नेता और सामाजिक प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

वेदांता एल्युमीनियम ने कमांड कंट्रोल रूम संचालित करने के लिए पूरी तरह महिलाओं की टीम तैनात की। Read More वेदांता एल्युमीनियम ने कमांड कंट्रोल रूम संचालित करने के लिए पूरी तरह महिलाओं की टीम तैनात की।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार