Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, HKRNL पोर्टल दोबारा खुलेगा
Haryana News: हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों से जुड़े एक अहम फैसले में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के पोर्टल को एक बार फिर से खोलने का निर्णय लिया है। यह फैसला विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों की ओर से लगातार आ रहे अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि पात्र अनुबंध कर्मचारियों का डेटा दोबारा पोर्ट किया जा सके।
वित्त विभाग की मंजूरी के बाद ही खुलेगा पोर्टल
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित विभाग को पहले वित्त विभाग से प्राप्त स्वीकृति पत्र की प्रति HKRNL पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद ही उस विभाग के लिए पोर्टल को डेटा अपलोड करने हेतु खोला जाएगा। बिना स्वीकृति के किसी भी विभाग को यह सुविधा नहीं दी जाएगी।
31 मार्च 2022 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
HKRNL पोर्टल केवल उन अनुबंध कर्मचारियों का विवरण अपलोड करने के लिए खोला जाएगा, जिन्हें 31 मार्च 2022 या उससे पहले नियुक्त किया गया था और जो वर्तमान में सेवा में कार्यरत हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य ऐसे कर्मचारियों को हरियाणा अनुबंध कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम, 2024 के तहत मिलने वाले लाभ सुनिश्चित करना है।
Read More डेढ़ साल की बच्ची में सेक्सुअल डिजीज से डॉक्टर हैरान, पिता में भी पाया गया वही रोग, एफआईआर दर्जपहले भी दिया गया था मौका
गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने 13 अगस्त 2024 को निर्देश जारी कर HKRNL पोर्टल को 30 सितंबर 2024 तक खोला था। उस दौरान सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को निर्धारित समयसीमा में अनुबंध कर्मचारियों का डेटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, कई विभाग समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए, जिसके चलते अब दोबारा यह अवसर दिया गया है।

Comment List