संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
आगामी महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर बैठक संपन
कमेटी के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से मांगी अपनी राय
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
मंगलवार को आने वाले त्योहार महावीरी झंडा शोभा यात्रा जुलूस को लेकर अनपरा बाजार सुनारी गली स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अनपरा बाजार व आसपास क्षेत्र के महावीर झंडा शोभा यात्रा के सदस्य व अध्यक्ष के मध्य शोभा यात्रा जुलूस को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महावीर झंडा शोभा यात्रा कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला । जिस पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जाहिर की।

Comments