Chand Kab Niklega: राजस्थान में आज चांद कब निकलेगा? जानें जयपुर से जैसलमेर तक चंद्रोदय का समय

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Rajasthan Me Chand Kab Niklega: आज सकट चौथ का पावन व्रत मनाया जा रहा है, जिसे तिलकुट चौथ और माघ चौथ के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत हर वर्ष माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महिलाएं यह व्रत अपनी संतान की रक्षा, लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं।

सकट चौथ के व्रत में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व होता है। करवाचौथ की तरह ही इस व्रत का पारण भी चांद को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। इसी कारण राजस्थान भर में व्रती महिलाएं आज शाम चंद्रमा के उदय का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

राजस्थान में आज चांद निकलने का समय

राजस्थान के अलग-अलग शहरों में चंद्रमा के उदय का समय थोड़ा अलग रहेगा। जयपुर में चांद रात 8:55 बजे, उदयपुर में 8:45 बजे, जोधपुर में 8:57 बजे और अलवर में 8:58 बजे दिखाई देने की संभावना है।

वहीं, बीकानेर में चांद 9:12 बजे, सीकर में 9:04 बजे, सालासर में 9:14 बजे और जैसलमेर में सबसे देर से करीब 9:36 बजे चंद्र दर्शन होने की उम्मीद है।

बेटा, बहु के प्रताड़ित करने से बाप की हुए मृत्यु Read More बेटा, बहु के प्रताड़ित करने से बाप की हुए मृत्यु

चंद्र दर्शन के बाद क्या किया जाता है?

सकट चौथ के व्रत में चंद्र दर्शन के बाद सबसे पहले चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। अर्घ्य के लिए जल, दूध या जल में तिल मिलाकर चंद्रदेव को अर्पित किया जाता है और संतान की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

हरपुर गोलीकांड में बड़ा फैसला चार दोषियों को 10 साल की सजा Read More हरपुर गोलीकांड में बड़ा फैसला चार दोषियों को 10 साल की सजा

इसके बाद भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। उन्हें तिल-गुड़ से बने लड्डू या अन्य पकवानों का भोग लगाया जाता है। व्रत कथा सुनी या पढ़ी जाती है और अंत में प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है।

अधिवक्ता मंच, इलाहाबाद की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र के नाम खुला पत्र Read More अधिवक्ता मंच, इलाहाबाद की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र के नाम खुला पत्र

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments