अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बूथ 253 पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
On
कुशीनगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर नगर के बूथ संख्या 253 पर श्रद्धा और सम्मान से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया। इस दौरान अटल जी के चित्र पर विधिवत माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और कर्म से देश को नई दिशा दी। वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सम्पूर्ण राष्ट्र के नेता थे। उनका जीवन सादगी, सुचिता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।
उन्होंने आगे कहा कि अटल जी की दूरदर्शी सोच, कवि हृदय और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा देश और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की भावना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, देवेश मिश्रा, राजेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, विशाल शुक्ला, कृपा शंकर वर्मा, रितेश दुबे, संजय गुप्ता, शिव मद्धेशिया, सन्नी मिश्रा, अनिल पाण्डेय, अमित तिवारी, सोनू शर्मा, मंथन सिंह, आदर्श जायसवाल, संतोष चौहान, गौरव रौनियार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
08 Jan 2026
08 Jan 2026
07 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
08 Jan 2026 12:32:03
KTM RC 160: दुनिया का नंबर-1 प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड KTM ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक ऑल-न्यू KTM...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List