नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में नए साल में बनेगी बड़ी सड़क कनेक्टिविटी, द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली–जयपुर हाईवे से जोड़ेंगी दो नई सड़कें
Haryana News: गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली–जयपुर हाईवे से जोड़ने वाली दो मुख्य सड़कों का निर्माण नए साल में शुरू होगा। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने करीब 55 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया है।
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
इन सड़कों के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, टेंडर से लेकर काम शुरू होने तक की प्रक्रिया में कम से कम चार महीने का समय लग सकता है।
बसई चौक से ओल्ड रेलवे रोड तक बनेगी नई सड़क
Read More मलिहाबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला: डॉक्टर अपॉइंटमेंट के बहाने युवक से 41 हजार रुपये की ठगीजीएमडीए ने द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बसई चौक से बसई रोड होते हुए ओल्ड रेलवे रोड तक सड़क के निर्माण के लिए करीब 22 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट में सड़क को पूरी तरह नए सिरे से बनाया जाएगा और साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला भी तैयार किया जाएगा।
बारिश में भर जाता है डेढ़ फीट तक पानी
बरसात के मौसम में इस सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है, जिससे आसपास की करीब 20 कॉलोनियों के हजारों परिवारों को भारी परेशानी होती है। जलभराव के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
एमजी रोड से इफको चौक तक बनेगी दूसरी कनेक्टिंग रोड
दूसरी ओर, ओल्ड दिल्ली रोड से महाराजा अग्रसेन चौक, महावीर चौक, एमजी रोड और महाराणा प्रताप चौक होते हुए इफको चौक तक सड़क के निर्माण का प्रस्ताव है। इस सड़क पर करीब 33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस प्रोजेक्ट से शहर के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है।
द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली–जयपुर हाईवे की मिलेगी नई कनेक्टिविटी
इन दोनों सड़कों के निर्माण के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली–जयपुर हाईवे के बीच एक नई और बेहतर कनेक्टिविटी विकसित होगी। इससे गुरुग्राम में प्रवेश और निकास आसान होगा और वाहन चालकों को समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
बदहाल सड़कों से परेशान रहे वाहन चालक
पिछले दो वर्षों से बसई रोड की हालत बेहद खराब थी। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती थी। करीब एक महीने पहले जीएमडीए ने इसकी अस्थायी मरम्मत करवाई, लेकिन अब पूरी तरह नए निर्माण की जरूरत बताई जा रही है।
इसी तरह एमजी रोड की स्थिति भी सेक्टर-14 के आसपास खराब है, जिससे वाहन चालकों को काफी असुविधा होती है।
समन्वय समिति की बैठक में रखा गया था प्रस्ताव
दिसंबर के पहले सप्ताह में शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में हुई समन्वय समिति की बैठक में जीएमडीए ने इन दोनों सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था। अधिकारियों का कहना है कि शहर में कुल 90 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण के टेंडर करीब 141 करोड़ रुपये में पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments