Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, ये नए नियम हुए लागू
Indian Railways: भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं। खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों, 45 साल से ऊपर की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, दृष्टिबाधित यात्रियों और दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए गए हैं।
1. लोअर बर्थ का ऑटो अलॉटमेंट
अब वरिष्ठ नागरिक, 45 साल से ऊपर की महिलाएं और गर्भवती महिलाएं टिकट बुक करते समय लोअर बर्थ का चुनाव न करने पर भी उपलब्धता के आधार पर अपने आप लोअर बर्थ प्राप्त कर सकेंगी। इसके अलावा हर कोच में इन यात्रियों के लिए कुछ लोअर बर्थ आरक्षित रहेंगी। स्लीपर क्लास में 6-7, 3AC में 4-5 और 2AC में 3-4 लोअर बर्थ आरक्षित रहेंगी, जो ट्रेन के कोच की संख्या के अनुसार थोड़ी बदल सकती हैं।
2. दिव्यांग यात्रियों के लिए खास कोटा
दिव्यांग यात्रियों और उनके अटेंडेंट के लिए सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटों का विशेष कोटा आरक्षित किया गया है। स्लीपर और 3AC/3E क्लास में चार बर्थ (दो लोअर और दो मिडिल) और 2S/CC क्लास में चार सीटें इस कोटे में शामिल हैं।
3. दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग कोच
ज्यादातर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में अब दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग कोच होंगे। इन कोचों में चौड़े दरवाजे, बड़े बर्थ, बड़े टॉयलेट, ग्रैब रेल (हैंडल), व्हीलचेयर पार्किंग और सही ऊंचाई पर शीशे और वॉश बेसिन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
4. दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल साइनबोर्ड
दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए रेलवे ने ब्रेल लिपि में साइनबोर्ड लगाए हैं, जिससे वे आसानी से समझ सकें कि कौन सी सुविधा कहां उपलब्ध है।
5. एक्सेसिबिलिटी फीचर्स वाली आधुनिक ट्रेने
नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में और अधिक आधुनिक एक्सेसिबिलिटी सुविधाएं दी गई हैं। इन ट्रेनों के पहले और आखिरी कोच में व्हीलचेयर के लिए जगह, दिव्यांगजनों के लिए डिजाइन किए गए टॉयलेट और रैंप मौजूद हैं। साथ ही, रिजर्व्ड कोचों में एंट्री और एग्जिट दरवाजों पर निशान लगाए गए हैं ताकि यात्रा अधिक सुरक्षित और आसान हो सके।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments