Haryana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, अब एक साथ मिलेंगे 6300 रुपये

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार ने पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को योजना की दूसरी किस्त के तहत सात लाख एक हजार 965 लाभार्थी महिलाओं के खातों में 148 करोड़ रुपये भेजे। अब भविष्य में महिलाओं को हर तीन माह के अंतराल पर एकमुश्त राशि दी जाएगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2025 को हरियाणा सरकार ने यह योजना शुरू की थी। इसके अंतर्गत एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों की 23 से 60 वर्ष की महिलाएं लाभार्थी होंगी।

उन्हें मासिक 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहली किस्त हरियाणा दिवस (1 नवंबर) पर साढ़े पांच लाख महिलाओं के खातों में भेजी गई थी।

पुल की टूटी रेलिंग से बढ़ा हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग तेज Read More पुल की टूटी रेलिंग से बढ़ा हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग तेज

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बहू पर सास-ससुर के भरण-पोषण की कानूनी बाध्यता नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट Read More बहू पर सास-ससुर के भरण-पोषण की कानूनी बाध्यता नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

पहले योजना के तहत राशि हर छह माह में दी जाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब सरकार ने यह तय किया है कि महिलाओं को तीन माह में 6,300 रुपये एकमुश्त राशि के रूप में प्राप्त होगी।

लालगंज में सरकारी गड़ही पर अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल; केंद्र के सख्त कानून के बीच बढ़ा विवाद Read More लालगंज में सरकारी गड़ही पर अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल; केंद्र के सख्त कानून के बीच बढ़ा विवाद

इससे महिलाएं अपने स्वरोजगार या छोटे व्यवसाय में इसे उपयोग कर सकेंगी। इस निर्णय में बिहार चुनाव में एनडीए की जीत को भी एक प्रेरक कारक माना जा रहा है

सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के अनुसार, यह योजना महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक दोनों दृष्टियों से सशक्त बनाएगी।

लाभार्थियों की संख्या

अब तक 9 लाख 592 महिलाओं ने ‘लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप’ के माध्यम से आवेदन किया। इसमें से 7,01,965 महिलाएं पात्र पाई गई हैं। 5,58,346 महिलाओं ने अपना आधार केवाईसी पूरा कर लिया है। 1,43,619 महिलाओं का वेरिफिकेशन अभी लंबित है।

मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं से आग्रह किया है कि जो अब तक केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई हैं, वे इसे जल्द पूरा करें। प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें भी योजना का लाभ मासिक 2,100 रुपये भत्ता के रूप में मिलेगा।

आवेदन कैसे करें

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है।

इच्छुक महिलाएंलाडो लक्ष्मी मोबाइल एपके माध्यम से कहीं से भी आवेदन कर सकती हैं

आवेदन के 24 से 48 घंटे के भीतर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर एसएमएस के माध्यम से लाभार्थियों को सूचित किया जाता है।

अंतिम चरण में महिलाओं को लाइव फोटो अपलोड करना होता है, जिसके बाद ई-केवाईसी और योजना आईडी जारी की जाती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments