IAS Success Story: ऑटो चालक का बेटा बना IAS अफसर, 21 साल की उम्र में क्रैक किया UPSC एग्जाम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसे आईएएस अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने बहुत संघर्ष कर इस परीक्षा को पास कर सफलता हासिल की है। आइए जानते हैं इस आईएएस अफसर के बारे में।

महाराष्ट्र के जालना गांव में जन्में अंसार शेख भारत के सबसे युवा IAS अफसर थे। अंसार शेख के पिता एक ऑटो चालक है। अंसार शेख का बचपन बहुत ही मुश्किलों में बीता। लेकिन इन परेशानियों के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बन गए।

21 वर्ष की आयु में बने सबसे युवा IAS अधिकारी

अंसार ने पहले ही अटेंप्ट में 2015 में UPSC फाइनल रिजल्ट में 361वीं रैंक हासिल कर देश के सबसे युवा अफसर बनने का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 21 वर्ष की आयु में यूपीएससी परीक्षा पास कर सफलता हासिल की थी।

भैया- बहनों को वितरित किया गया वार्षिक परीक्षा फल  Read More भैया- बहनों को वितरित किया गया वार्षिक परीक्षा फल

यूपीएससी के लिए 12 से 13 घंटे पढ़ाई की

रोजगार मेले में 572 युवाओं को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा Read More रोजगार मेले में 572 युवाओं को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा

अंसार शेख ने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने 73 प्रतिशत नंबर हासिल किए। अंसार शेख बताते हैं कि उन्होंने यूपीएससी के लिए रोजाना 12 से 13 घंटे पढ़ाई की थी।

पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर आरती मिश्रा बनी डिप्टी जेलर ने किया नाम रोशन Read More पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर आरती मिश्रा बनी डिप्टी जेलर ने किया नाम रोशन

सोशल मीडिया पर हैं काफी पॉपुलर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्तमान में, आईएएस ऑफिसर अंसार शेख पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एडीएम के रूप में कार्यरत हैं। वे सोशल पर भी बहुत लोकप्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 3.43 लाख फॉलोअर्स हैं।

 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments