Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज के ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: शादियों के इस सीजन में निवेशकों और खरीददारों के लिए राहत भरी खबर आई है। पिछले दिन तेज उछाल के बाद आज सोना और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। 24 कैरेट सोने का भाव आज 1003 रुपये कम होकर 122,881 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 126,567 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के भाव भी गिरावट के साथ 1,55,840 रुपये प्रति किलो (बिना जीएसटी) पर खुली। जीएसटी सहित चांदी का भाव 1,60,515 रुपये प्रति किलो है। बुधवार को सोना बिना जीएसटी 1,23,884 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,58,120 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

सोना-चांदी का ऑल टाइम हाई से अंतर

'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट Read More 'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट

सोने का भाव अब 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 1,30,874 रुपये प्रति 10 ग्राम से 7,993 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी के भाव 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 1,78,100 रुपये प्रति किलो से 22,460 रुपये गिर चुके हैं। इस साल सोना 47,141 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 69,823 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो चुका है।

क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान Read More क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के रेट

बंगाल एसआईआर: जाँच के बाद डॉक्टर से पुलिसकर्मी तक के नाम गायब Read More बंगाल एसआईआर: जाँच के बाद डॉक्टर से पुलिसकर्मी तक के नाम गायब

23 कैरेट गोल्ड: 999 रुपये की गिरावट, 1,22,389 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी सहित 1,26,060 रुपये)

22 कैरेट गोल्ड: 919 रुपये की गिरावट, 1,12,559 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी सहित 1,15,935 रुपये)

18 कैरेट गोल्ड: 752 रुपये की गिरावट, 92,161 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी सहित 94,925 रुपये)

14 कैरेट गोल्ड: 587 रुपये की बढ़ोतरी, 71,885 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी सहित 74,041 रुपये)

मेकिंग चार्ज और स्थानीय भिन्नता

इन कीमतों में मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट्स के अनुसार, आपके शहर में सोना-चांदी के भाव में 1,000 से 2,000 रुपये का अंतर हो सकता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments