Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का जलवा बरकरार, नया गाना ‘करधन चमके’ रिलीज
रिलीज के करीब 1 दिन के भीतर ही इस गाने को 85 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। गाने का जोशपूर्ण म्यूजिक और आकर्षक विजुअल्स दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।
गाने में नीलम–कल्लू की जबरदस्त केमिस्ट्री
‘करधन चमके’ में नीलम गिरी पीली साड़ी में कमरबंध दिखाते हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं, जबकि अरविंद अकेला कल्लू उन पर से नजरें नहीं हटा पाते। इसके बाद दोनों का एनर्जेटिक डांस वीडियो को और भी आकर्षक बना देता है। गाना सुनने के बाद फैंस दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में खूब प्यार लुटा रहे हैं।
Read More Bhojpuri Song: पवन सिंह और क्वीन शालिनी की केमिस्ट्री ने फैंस को किया दीवाना, गाना हुआ वायरलनीलम और अरविंद के पिछले गानों को भी मिला था प्यार
Read More Bhojpuri Song: खेसारी लाल का 'तेलचट्टा' गाना हुआ रिलीज, सपना चौहान के साथ किया जबरदस्त रोमांस नीलम गिरी हाल ही में बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में एलिमिनेट हुई थीं, लेकिन उन्होंने शो में लंबे समय तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। बाहर आने के बाद वह सोशल मीडिया और संगीत वीडियोज़ के जरिए लगातार एक्टिव बनी हुई हैं।
कुछ दिनों पहले ही उनका गाना ‘सूट में लागब ऐश्वर्या’ रिलीज हुआ था, जिसमें वह निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव के साथ नजर आई थीं। इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।
वहीं अरविंद अकेला कल्लू का पिछला गाना ‘जलपरी नियन’ भी फैंस के बीच वायरल हुआ था और चार्ट पर लंबे समय तक ट्रेंड करता रहा।

Comment List