नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Yamaha ने भारत में लॉन्च की नई बाइक, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
Yamaha Bike: यामाहा (Yamaha) ने भारतीय बाजार में अपनी नई कम्यूटर-स्पोर्ट बाइक FZ-RAVE को लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.17 लाख रखी गई है। यह FZ सीरीज का नया मॉडल है, जिसे आधुनिक डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ खासतौर पर युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नई FZ-RAVE का लुक पहले की तुलना में अधिक मस्कुलर, स्टाइलिश और प्रैक्टिकल दिखाई देता है।
स्पोर्टी डिजाइन और नया LED हेडलैंप
नई FZ-RAVE की डिजाइनिंग इसे तुरंत अलग पहचान देती है। इसमें फुल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, पोज़ीशन लाइट और मस्कुलर फ्यूल टैंक पर वेंट्स दिए गए हैं, जो इसे आक्रामक स्पोर्टी लुक प्रदान करते हैं।
कॉम्पैक्ट एग्जॉस्ट और स्लीक टेल-लैंप बाइक के रियर सेक्शन को बिल्कुल मॉडर्न लुक देते हैं। इसके साथ दी गई सिंगल-पीस सीट शहर की राइडिंग के लिए इसे और भी कम्फर्टेबल बनाती है।
Read More मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोपइंजन और परफॉर्मेंस
Yamaha FZ-RAVE में कंपनी का भरोसेमंद 149cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 12.2 bhp की पावर, 5-स्पीड गियरबॉक्स, स्मूद एक्सेलेरेशन, बेहतर मिड-रेंज परफॉर्मेंस
के साथ आता है, जो इसे सिटी राइडिंग के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। बाइक का वजन सिर्फ 136 किलो है, जिससे ट्रैफिक में इसे हैंडल करना बेहद आसान हो जाता है।
सेफ्टी फीचर्स
कंपनी ने FZ-RAVE में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है। इसमें फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल ABS, ग्रिप और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने वाली सेटिंग्स दी गई हैं, जो अचानक ब्रेक लगने या खराब सड़कों पर भी काफी कंट्रोल प्रदान करती हैं। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले इसे क्लासिक FZ स्टाइल में ही मॉडर्न टच देता है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments