लूटकांड का खजनी पुलिस  24 घंटे बाद भी बदमाशो के सुराग लगाने मे हाथ खाली, लोगों में आक्रोश

घटना स्थल चौकी उनवल से मात्र 200 मीटर एवं पीकेट 100 मीटर पर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

खजनी- गोरखपुर खजनी थाना के उनवल चौकी अंतर्गत नगर पंचायत उनवल में शनिवार शाम महिला से असलहा ठोंककर हुई लूट की घटना के बाद भी पुलिस की कार्रवाई बेहद सुस्त नजर आ रही है। वारदात को करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो किसी संदिग्ध को पकड़ सकी है, न ही इलाके में कोई सर्च ऑपरेशन प्रभावी रूप से चलाया गया। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

पीड़ित महिला जमीला की हालत अब भी सामान्य नहीं बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी, लेकिन आधे घंटे तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि  बदमाशों को अंधेरे का फायदा मिला। घटना के बाद मोहल्ले में भय का माहौल है और महिलाओं में विशेष रूप से दहशत है।

उधर, थानाध्यक्ष खजनी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि रविवार सुबह तक किसी ठोस सुराग का खुलासा नहीं हो सका था स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, लाइटिंग सुधारी जाए और बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें