PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

Sandeep Kumar  Picture
Published On

PM Kisan Yojana 21th Installment: केंद्र सरकार किसानों की आय को सहारा देने और कृषि कार्यों में मदद प्रदान करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती हैइन्हीं योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN), जिसके तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैअब तक सरकार 2,000 रुपये की 20 किस्तें जारी कर चुकी है, और अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है

घोषित हुई 21वीं किस्त की तारीख

काफी समय से किसान 21वीं किस्त को लेकर प्रतीक्षा कर रहे थे। यह अनुमान भी लगाया जा रहा था कि यह किस्त बिहार चुनाव और उसके परिणाम आने के बाद जारी की जाएगी। अब केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से 21वीं किस्त की तारीख का ऐलान कर दिया है, जिससे किसानों में उत्साह बढ़ गया है। सरकार जल्द ही यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी।

सोना-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के आयात पर लगी रोक, नोटिफिकेशन जारी Read More सोना-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के आयात पर लगी रोक, नोटिफिकेशन जारी

9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान Read More क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान

सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, PM-KISAN योजना की 21वीं किस्त का लाभ 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार कुल 18,000 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में भेजेगी।

बंगाल एसआईआर: जाँच के बाद डॉक्टर से पुलिसकर्मी तक के नाम गायब Read More बंगाल एसआईआर: जाँच के बाद डॉक्टर से पुलिसकर्मी तक के नाम गायब

पहले की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस किस्त को जारी करेंगे। किसानों को 2,000 रुपये प्रति लाभार्थी की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके खातों में प्राप्त होगी।

कौन प्राप्त करेगा राशि?

किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने अपनी e-KYC पूरी की है, बैंक खाता सही तरीके से आधार से लिंक किया है, भूमि से संबंधित आवश्यक रिकॉर्ड अपडेट करवाया है। जो किसान इन शर्तों को पूर्ण नहीं कर पाए हैं, उनके खातों में किस्त आने में देरी हो सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments