नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने स्टेज पर किया ताबड़तोड़ डांस, वीडियो हुआ वायरल
Sapna Choudhary: हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी के फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन अगर आप भी खुद को उनका सबसे बड़ा फैन मानते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आपने अब तक सपना के 3 मिनट के, कुछ 5 मिनट के कई डांस वीडियो देखे होंगे। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, वो हैरान कर देने वाला है। यह वीडियो पूरे आधे घंटे का है, जिसमें सपना एक नहीं, बल्कि कई गानों पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं।
यह वीडियो साल 2016 के दिसंबर महीने का है, जब दिल्ली के नांगलोई इलाके में कुआं पूजन समारोह के अवसर पर एक रागनी कंपीटीशन आयोजित किया गया था। स्टेज पर सपना चौधरी की लगातार 30 मिनट की धमाकेदार परफ़ोर्मेंस ने सभी दर्शकों को दीवाना बना दिया था।
इस फुल वीडियो को हाल ही में यूट्यूब चैनल 'हरियाणवी मेनिया' ने 4 नवंबर को अपलोड किया है। और इसे देखकर आप यकीनन कहेंगे कि सपना ने उस समय भी फैंस के दिलों पर उतनी ही राज किया, जितना वो आज कर रही हैं। सपना ने इस वीडियो में एक के बाद एक कई सुपरहिट गानों पर थिरकते हुए माहौल बना दिया।
इस वीडियो में सपना चौधरी ने नीले और लाल रंग की सलवार कमीज पहनी हुई है। खुले आसमान के नीचे सर्दियों की धूप में वह जैसे ही मंच पर पहुंचती हैं, माहौल गरम हो जाता है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments