Haryana: हरियाणा में 5वीं कक्षा तक स्कूल बंद, जानें क्या है वजह

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता के चलते हरियाणा सरकार ने ग्रैप-3 (GRAP-3) की पाबंदियां लागू कर दी हैंइसी के तहत प्रदेश के दिल्ली-NCR से जुड़े जिलों में स्कूलों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के उपायुक्तों (DCs) को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने जिले की वायु गुणवत्ता के अनुसार निर्णय लेंनिदेशालय ने कहा है कि जहां वायु गुणवत्ता बेहद खराब है, वहां कक्षा 5वीं तक की फिजिकल (ऑफलाइन) क्लासेस को अस्थायी रूप से बंद कर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराई जाए।

whatsapp-image-2025-11-13-at-102225-1_1763009989

मलिहाबाद में ईमानदारी की मिसाल: उप निरीक्षक ने लौटाया 10,500 रुपये व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स Read More मलिहाबाद में ईमानदारी की मिसाल: उप निरीक्षक ने लौटाया 10,500 रुपये व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स

AQI बढ़ने पर लिया जा रहा एहतियाती कदम

दिल्ली पुलिस ने पीएचक्यू में पिप्पिंग सेरेमनी का आयोजन किया: रिटायरमेंट पर 145 कर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया  Read More दिल्ली पुलिस ने पीएचक्यू में पिप्पिंग सेरेमनी का आयोजन किया: रिटायरमेंट पर 145 कर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया 

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि दिल्ली-NCR क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी (Severe Category) में बना हुआ है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है ताकि प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से उन्हें बचाया जा सके।

मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, जांच भटकाने की साजिश का मामला गरमाया Read More मलिहाबाद में दबंग प्रधान पर गंभीर आरोप, जांच भटकाने की साजिश का मामला गरमाया

सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। जिलों के उपायुक्तों को यह अधिकार दिया गया है कि वे स्थिति का आकलन कर स्थानीय स्तर पर निर्णय लें।

ऑनलाइन क्लासेस का सुझाव

निर्देशों में कहा गया है कि प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएं ताकि पढ़ाई बाधित न हो। साथ ही, स्कूल प्रशासन को प्रदूषण से बचाव के उपायों जैसे मास्क पहनना, एयर प्यूरिफायर का उपयोग और आउटडोर गतिविधियों पर रोक का पालन करने को कहा गया है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments