नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में 5वीं कक्षा तक स्कूल बंद, जानें क्या है वजह
Haryana News: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता के चलते हरियाणा सरकार ने ग्रैप-3 (GRAP-3) की पाबंदियां लागू कर दी हैं। इसी के तहत प्रदेश के दिल्ली-NCR से जुड़े जिलों में स्कूलों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के उपायुक्तों (DCs) को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने जिले की वायु गुणवत्ता के अनुसार निर्णय लें। निदेशालय ने कहा है कि जहां वायु गुणवत्ता बेहद खराब है, वहां कक्षा 5वीं तक की फिजिकल (ऑफलाइन) क्लासेस को अस्थायी रूप से बंद कर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराई जाए।

AQI बढ़ने पर लिया जा रहा एहतियाती कदम
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि दिल्ली-NCR क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी (Severe Category) में बना हुआ है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है ताकि प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से उन्हें बचाया जा सके।
सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा आदेश
यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। जिलों के उपायुक्तों को यह अधिकार दिया गया है कि वे स्थिति का आकलन कर स्थानीय स्तर पर निर्णय लें।
ऑनलाइन क्लासेस का सुझाव
निर्देशों में कहा गया है कि प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएं ताकि पढ़ाई बाधित न हो। साथ ही, स्कूल प्रशासन को प्रदूषण से बचाव के उपायों जैसे मास्क पहनना, एयर प्यूरिफायर का उपयोग और आउटडोर गतिविधियों पर रोक का पालन करने को कहा गया है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments