अवध की राजधानी लखनऊ में हुआ ओपन माइक कार्यक्रम, साहित्य और कला का हुआ संगम

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

संवाददाता हर्षिता यादव

लखनऊ। अवध की राजधानी लखनऊ में अंचल साहित्य (Lucknow) और काव्य शास्त्र (Delhi) के संयुक्त तत्वावधान में सीज़र स्पोर्ट्स क्लब, आलमबाग में एक भव्य ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्य, संगीत और कला का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, बनारस और दिल्ली से आए प्रतिभागियों ने कविता, संगीत, नृत्य और अभिनय जैसी विधाओं में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

73ec67b4-ad8b-4bb7-b600-32d17e78edcc

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार Read More विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री रजत पांडेय (PCS अधिकारी), प्रसिद्ध शायर शाश्वत सिंह “दर्पण”, अतुल सक्सेना और पियूष अग्निहोत्री उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने प्रेरक विचारों और कविताओं से कार्यक्रम को साहित्यिक ऊंचाई प्रदान की तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

भाखरी एचएससी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग Read More भाखरी एचएससी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

इस अवसर पर पोएट्री, सिंगिंग, स्टैंड-अप कॉमेडी, क्लासिकल डांस और मोनो एक्ट जैसी विविध विधाओं में प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

7.7% की आर्थिक विकास दर से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई रफ्तार, चार्जिंग नेटवर्क को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे का दर्जा देने पर जोर Read More 7.7% की आर्थिक विकास दर से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई रफ्तार, चार्जिंग नेटवर्क को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे का दर्जा देने पर जोर

727e5720-bf62-45e1-ba17-ff8960452d38

कार्यक्रम की अध्यक्षता टीम अंचल के संस्थापक विमल तिवारी ने की। आयोजन को सफल बनाने में यश वर्धन मिश्रा, देवेश मिश्रा, निलेश पटेल, रोशन यादव, कासिफ खान, मुहम्मद मुइनुद्दीन, अर्चना राज, वर्षा राजपूत, सुशील और नवीन ज्योति सहित पूरी टीम का सक्रिय सहयोग रहा।

वहीं, काव्य शास्त्र के संस्थापक शानू श्रीवास्तव तथा मैनेजमेंट टीम वैरागी महाकाल और माही श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टीम अंचल देश की ऐसी पहली संस्था है जो साहित्य और विधि दोनों क्षेत्रों को एक साझा मंच पर लाने का कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य देशभर में जाकर साहित्य और विधि के विद्यार्थियों को एकसाथ जोड़ना और उन्हें अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें