PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान योजना की 21 वीं किस्त, जल्दी कर लें ये काम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

PM Kisan Yojana 21th Installment: देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN), जिसे केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में शुरू किया था। इस योजना का उद्देश्य किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें।

हर साल किसानों को मिलते हैं 6 हजार रुपये PM Kisan Yojana 21th Installment

PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता किसानों को प्रदान करती है। यह राशि तीन किस्तों में (हर चार महीने में 2,000 रुपये) सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है। अब तक सरकार इस योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है।

किन राज्यों को मिली 21वीं किस्त? PM Kisan Yojana 21th Installment

क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान Read More क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान

सरकार की 21वीं किस्त बाढ़ प्रभावित चार राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीरके किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। हालांकि, देश के अन्य राज्यों के किसान अब यह जानना चाहते हैं कि उनके खातों में यह राशि कब तक आएगी।

मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप Read More मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप

नवंबर में जारी हो सकती है अगली किस्त PM Kisan Yojana 21th Installment

'किडनी मंडी' में  पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते Read More 'किडनी मंडी' में  पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार नवंबर 2025 में ही 21वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अब तक किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

ई-केवाईसी कराना अनिवार्य PM Kisan Yojana 21th Installment

यदि आप चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान की 21वीं किस्त आए, तो आपके लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य है। बिना ई-केवाईसी के किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

खुद ऐसे करें e-KYC PM Kisan Yojana 21th Installment

आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

वहां “e-KYC” सेक्शन में जाकर आधार नंबर डालें।

ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद प्रक्रिया पूरी करें।

भूमि रिकॉर्ड और जानकारी का सत्यापन जरूरी

योजना का लाभ पाने के लिए किसान के भूलेखों का सत्यापन (Land Record Verification) भी जरूरी है। यदि आवेदन करते समय आपने किसी भी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी, तो आपकी अर्हता रद्द कर दी जाएगी और किस्त आपके खाते में नहीं आएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments