सागौन के पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव

पत्नी से नाराज होकर घर से निकला था मृतक मंगलवार की सुबह लटकता मिला शव

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

रतनपुर/महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिषखोप टोला पेड़ारी निवासी  44 वर्षीय रामदास पुत्र जगदेव का शव गांव से दक्षिण सीवान में स्थित सागौन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव मिला है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिषखोप टोला पेड़ारी निवासी रामदास पुत्र जगदेव का सोमवार की रात किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गया।
 
बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब 10 बजे पत्नी से नाराज होकर रामदास घर से निकल गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नही चला। वहीं मंगलवार की सुबह सीवान के तरफ जा रहे कुछ युवकों ने सागौन के पेड़ से लटकता हुआ शव देखा। युवकों के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। सूचना पर रोती-बिलखती पहुंची पत्नी मंजू ने शव का शिनाख्त की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About The Author

Post Comments

Comments