Khatushyam Express Way: राजस्थान में बनेगा 181KM लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, इन 5 जिलों से गुजरेगा; दिल्ली की राह होगी आसान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Rajasthan News: देश भर में फैले खाटू श्यामजी के भक्तों के लिए खुशखबरी है. अब जयपुर से बाबा श्याम के मंदिर पहुंचने में कम समय लगेगा. भजनलाल सरकार जल्द ही इस मार्ग पर एक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हाईवे बनाने जा रही है. इससे यातायात की भीड़भाड़ कम होगी और जयपुर और खाटू श्यामजी के बीच की दूरी भी कम होगी. यह एक्सप्रेसवे कोटपूतली और किशनगढ़ के बीच बनेगा और 181 किलोमीटर लंबा होगा. इसके निर्माण से जयपुर और दिल्ली के बीच की दूरी भी कम हो जाएगी.

 

NH 48 के विकल्प के रूप में जाएगा बनाया

 प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार हो चुकी है और इसका काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है. यह एक्सप्रेसवे NH 48 के विकल्प के रूप में बनाया जाएगा. इस एक्सप्रेस हाईवे के बनने से जहां क्षेत्र में विकास की गति में पंख लगेंगे, वहीं लोगों को रोजगार भी मिलने की उम्मीद है.

यहां से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे  

कोटपूतली से किशनगढ़ ये ग्रीनफील्ड राजमार्ग 181 किलोमीटर लंबा होगा और  6-लेन का बनेगा. जो  कोटपूतली- मकराना , नावां, रुपनगढ , कुचामनसिटी, रेनवाल, खाटूश्यामजी रींगस, पलसाना, खंडेला , पचकोडिया, अणतपुरा, डयोढी-कोडी, जैतपुरा, रोजडी, आकोदा, नरैना और दूदू से होकर होकर किशनढ़ तक आएगा. इस राजमार्ग के बनने के बाद जहां जयपुर में काफी हद तक ट्रैफिक की समस्या कम होगी वही खाटूश्याम और दिल्ली की दूरी भी घटेगी. 

थाईलैंड की महिला से दोस्ती, शादी और बिजनेस के नाम पर ₹60 लाख हड़पने का आरोप; कानपुर में इरफान गिरफ्तार Read More थाईलैंड की महिला से दोस्ती, शादी और बिजनेस के नाम पर ₹60 लाख हड़पने का आरोप; कानपुर में इरफान गिरफ्तार

6906 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद 

इस 6 लेन एक्सप्रेस-वे  हाईवे पर लगभग 6906 करोड़ रुपए की लागत आने की उम्मीद जताई गई है और इसका कार्य दिसम्बर 2025 में ही शुरू होगा. जिसके लिए 1679  हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा और  यह एक्सप्रेस-वे कुल पांच जिलों से गुजरेगा .

मंदिर का दानपात्र काटकर चोरी, एक साल से चोरियों का सिलसिला; पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल Read More मंदिर का दानपात्र काटकर चोरी, एक साल से चोरियों का सिलसिला; पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

पांच जिलों से होकर गुजरेगा

यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे कोटपूतली, मकराना, नावां, रुपनगढ़, कुचामनसिटी, रेनवाल, खाटू श्यामजी, रींगस, पलसाना, खंडेला, पचकोडिया, अणतपुरा, डयोढ़ी-कोड़ी, जैतपुरा, रोजड़ी, आकोदा, नरैना और दूदू से होते हुए किशनगढ़ तक पहुंचेगा। यह मार्ग कुल पांच जिलों से होकर गुजरेगा।

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके की दादी का निधन Read More सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके की दादी का निधन

सरकार ने इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। नया एक्सप्रेस-वे मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-48 का विकल्प बनेगा। इसके शुरू होने के बाद एनएच-48 पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। यह सड़क न केवल खाटू श्याम जी के भक्तों की यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि राजस्थान में पर्यटन और औद्योगिक संपर्क को भी नई गति देगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार